अग्निवीर भर्ती परीक्षा कल, रूट रहेगा डायवर्ट

11 से 21 दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिसंबर की सुबह सात बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। शहर के अंदर से भी भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये रहेगा रूट प्लान –

  1. – सरकारी और प्राइवेट बसें मिलिट्री चौक से आगे नहीं जाएंगी।
  2. – देहरादून की ओर से आने वाली सभी बसें मिलिट्री चौक से वापस जाएंगी।
  3. – हरिद्वार की ओर से आने वाली बसें एमएच तिराहे से अब्दुल कलाम चौक मंंगलौर की तरफ जाएंगी।
  4. – दिल्ली की ओर से आने वाली सभी बसें एमएच तिराहे से नगला इमरती होकर जाएंगी।
  5. – अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों के दो और चार पहिया वाहनों की पार्किंग लालकुर्ती सर्वत्रा गेट के सामने खाली मैदान में होगी।
    जो बसें रुड़की से हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, लक्सर, सहारनपुर, देवबंद की ओर जाएंगी। यह बसें बुचड़ी फाटक, मिलिट्री मैदान से संचालित होंगी।
  6. – रुड़की बस स्टैंड से एमएच तिराहे की ओर जाने वाले ई-रिक्शा, टेंपो और दोपहिया वाहन एसडीएम चौक से मिलिट्री चौक, एमएच तिराहे होते जाएंगे।
  7. – एमएच तिराहे की ओर से जाने वाले यह वाहन मिलिट्री चौक, गणेशपुर पुल, एसबीआई तिराहे से हाेते हुए जाएंगे।