अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। शनिवार सुबह राजधानी देहरादून में कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना बड़कोट में तैनात महिला दारोगा कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी। रिस्पना पुल के आगे अजबपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में महिला दारोगा कांता थापा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल शकुंतला घायल हो गई। दोनों स्कूटी से कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थीं।