अनियंत्रित बोलेरो के खाई  में  गिरी


सोमवार को सारनी गांव से त्यूणी बाजार की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी दारागाड़-कथियान मार्ग पर नायली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चालक तिलक सिंह और प्रेम सिंह दोनों निवासी सारनी को राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर निजी वाहन से उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में शोक छा गया।