अल्मोड़ा में झाड़ियों में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव को आगे डीएनए के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जाखनेदवी स्थित त्रिपुरासुंदरी वार्ड निवासी महिला बुधवार को अपनी गाय लेने घर के पास खेत में गई थी। इस दौरान महिला को खेत में एक थेला दिखाई दिया। जिसमे सड़ी-गली हालत में नवजात का शव था। महिला ने सभासद को मामले की जानकारी दी। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभासद को सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की करीब दो सप्ताह पुराने होने की आशंका जताई जा रही है।
भू स्वामी के अनुसार सितंबर पहले सप्ताह में आस-पास के लोगों को नवजात के रोने की आवाज आई थी, लेकिन इसे सामान्य समझते हुए किसी ने ध्यान नहीं दिया। इन दिनों बरसात में घटनास्थल पूरी तरह से झाड़ियों से पटा हुआ था। बीते मंगलवार की शाम भू स्वामी ने उस स्थान से झाड़िया कटवाई तो उसके बाद शव मिला।