अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत आज गांधी शताब्दी चिकित्सालय से की जाएगी। इस अभियान के तहत जनपद में गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को छूटे हुए टीके लगाए जाएंगे।
जनपद में पहली बार यू-विन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण का आन स्पाट पंजीकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद डिजिटल टीकाकरण कार्ड तैयार किया जाएगा, जो पोर्टल में हमेशा सुरक्षित रहेगा और उसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, जो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा पाए थे।