उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा के ट्रिपल इंजन ज्यादातर नगर निगमों के मेयर पदों पर सरपट दौड़ा। हालांकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे कई निकायों में बगावत कर चुनाव मैदान में चुनौती पेश करने वाले बागियों ने सत्तारूढ़ दल के पसीने छुड़ा दिए।
मतगणना शुरू होने पर सुबह से ही प्रदेश के लोगों की निगाहें छोटी सरकार के नतीजों पर लगी थी। रात नौ बजे तक नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के ज्यादातर नतीजे घोषित होते गए। श्रीनगर नगर निगम को छोड़ दें तो बाकी 10 में से नौ में मेयर पद पर ट्रिपल इंजन सरपट दौड़ता नजर आया। श्रीनगर नगर निगम में भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहां भाजपा को हराकर बागी आरती भंडारी मेयर चुनी गई हैं।
11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी में भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
देहरादून में भाजपा के सौरव थपलियाल
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी