टनकपुर में 21 फरवरी को विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में चार हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर सेवायोजन विभाग चंपावत सरस कार्बेट महोत्सव के अंतर्गत मेले का आयोजन कर रहा है। यह मेला पिथौरागढ़ चुंगी के पास सैनिक कल्याण विश्राम गृह के निकट महोत्सव स्थल पर होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, क्वैस कार्प, पुखराज हेल्थकेयर और सार्थ एडेक स्किल एकेडमी जैसी 15 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कंपनियां शिरकत कर रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, आइटीआइ, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 21 फरवरी को सुबह नौ बजे मेला स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के लिए नेशनल कैरियार सर्विस पोर्टल पर (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके अलावा क्यूआर कोड के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है।