उत्तराखंड को वेटलिफ्टिंग में मिला कांस्य

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को वेटलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक। पुरुषों के 109 व इससे अधिक किलोग्राम भार वर्ग में विवेक पांडे ने कांस्य पदक जीता है। जिसे मिलाकर अब तक राज्य 19 पदकों के साथ पदक तालिका में 19 वें स्थान पर है।टनकपुर निवासी विवेक ने दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। हालांकि 12 साल की उम्र से उनका फिटनेस पर ध्यान था। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने छत्तीसगढ़ में आयोजित पावर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।


उत्तराखंड ने अब तक वुशु, बैटमिंटन, वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल और योगासन में अच्छा प्रदर्शन किया है। वुशु में राज्य को सबसे अधिक एक स्वर्ण सहित 12 पदक मिले हैं। जबकि बैडमिंटन में दो रजत, हैंडबॉल में एक रजत और योगासन में एक रजत पदक मिला है। अब बॉक्सिंग, कैनोइंग एंड कयाकिंग, एथलेटिक्स आदि खेलों में राज्य को पदक की उम्मीद है।