प्रदेश में बीते कुछ दिनों में बारिश से कुछ राहत मिली है, लेकिन बादलों के बरसने का अभी एक और मौका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।अगले सप्ताह छह से आठ सितंबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है।
सितंबर की शुरुआत में ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में भी उमस भरी गर्मी होने की बात कही हैं। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।