उधम सिंह नगर में 750 परिवारों को घर खाली करने का नोटिस, सड़क पर उतरे लोग


उधम सिंह नगर में लगभग 750 परिवारों को सिर से छत छीनने का डर सताने लगा है। किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला वासियों को उनके भविष्य की चिंता परेशान कर रही है। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब नगलावासी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए हैं। प्रशासन ने करीब 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण मुक्त करने का नोटिस थमा दिया है। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और लोगों ने प्रदर्शन कर सरकार से उनके आशियाने को न तोड़ने की अपील की है।
ऐसा न करने पर घरों को तोड़ने की चेतावनी दे दी है। आशियाने उजाड़े जाने को लेकर अब नगला वासियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। क्षेत्र के लोगों ने नगला चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।