एशियन गेम्स में मिली जीत के बाद घर पहुंचीं हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया

एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। साथ ही उन्होंने मां गंगा और फैंस को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से हम आगे बढ़ रहे हैं। यहां से सभी लोगों का सपोर्ट मिलता है। पूजा अर्चना के बाद वह बहादराबाद स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गई।
वंदना ने कहा हम देश के लिए मेडल ला सके इसकी मुझे बहुत खुशी है। भविष्य में होने वाले हॉकी गेम्स में हम गोल्ड मेडल लाएं इसके लिए और तैयारी करेंगे। एशियन गेम्स में भारत का पहले से बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है।