उत्तराखंड मे भारी बारिश के चलते जगह जगह सडको पर भूस्खलन का मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं | साथ हि चारों तरफ बाढ़ का मंजर है. बारिश से जगह-जगह जलमाव से लोगों को परेशानी हो रही है | नदी-नाले और तालाब पानी से भर गए हैं | घरों में बाढ़ का पानी घुसने को तैयार है|
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ में लोगों की परेशानी तीन बाद फिर बढ़ गई है | मौसम साफ रहने के बाद सोमवार की रात से बारिश शुरू हो गई|
केदारनाथ यात्रा के पड़ाव फाटा में बारिश ने तबाही मचा दी है | पहाड़ी टूटने से आठ कमरों वाला होटल और एक रेस्टोरेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया | होटल और रेस्टोरेंट का मलबे में नामोनिशान मिट गया | बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क जाम हो गया | जिसके कारण केदारनाथ हाईवे की पांच से अधिक रास्तों को बंद करने का फैसला लेना लिआ गया है | रास्ते बंद होने से जगह -जगह हजारों केदारनाथ धाम यात्री फंस गए है।
मलबे की चपेट में दो लोग भी आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बड़ी मशक्कत से दोनों लोगों का सुबह रेस्क्यू किया। मलबे की चपेट में एक कार भी आ गई। फिलहाल अभी रास्ते में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कवायद की जा रही है। लगातार बारिश के कारण हाईवे को खोलने में भी दिक्कतें हो रही हैं।