गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली, कैबिनेट मंत्री को लेकर आक्रोश

 

 

 

 

 

 

 

 

गैरसैंण में आज गुरुवार को पहाड़ी स्वाभिमान को लेकर रैली निकाली गई है । राज्य आंदोलनकारी, यूकेडी, मूल निवास भू कानून समिति, गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति सहित कई संगठन रैली इस में शामिल हुए हैं। विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान पर पहाड़ी समाज में आक्रोश व्याप्त है। लोग मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इसी मांग को लेकर 6 मार्च को यानी आज गैरसैंण में विशाल पहाड़ी स्वाभिमान रैली होने जा रही है। खास बात ये है कि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी खुद लोगों से इस रैली में जुटने का आह्वान कर रहे हैं।
रैली के दौरान लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मंत्री द्वारा पहाड़ियों के लिए अभद्र शब्द का प्रयोग किया गया। गैरसैंण के रामलीला मैदान में चल रही सभा में कैबिनेट मंत्री के खिलाफ लोगों को आक्रोश दिखा।