टनकपुर के शारदा रेंज में चारा लेने गई एक 45 वर्षीय महिला को हाथी ने महिला को पटक दिया और फिर कूचल कर मार डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही स्वजन को सूचित किया।

नई बस्ती, वार्ड नंबर पांच निवासी 45 वर्षीय माधुरी देवी पत्नी भूपराम गुरुवार की दोपहर बाद शारदा रेंज, सेना पानी मार्ग की ओर घास लेने गई थी। बताया जा रहा है इस दौरान हाथी ने उसपर हमला कर दिया। पहले महिला को उठाकर पटका और फिर कुचल दिया। क्षत विक्षत हाल में महिला को पड़ा देख लोगों ने जल्द दे जल्द इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग, पुलिस राजस्व विभाग की टीम लोगों ने घटना की जानकारी ली।