नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग में अचानक भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे की चपेट में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की भी आशंका जताई जा रही है।
प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश जारी है, जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं। सोमवार सुबह नीलकंठ में भूस्खलन होने से यहां यात्रियों की आवाजाही कुछ देर ठप रही। वहीं अब दोपहर में टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।