जल्दी प्रदेश मे जनता को समर्पित होंगे 3940 नए आंगनबाड़ी केंद्र

उत्तराखंड में नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। जिसके चलते 3940 भवनों का निर्माण किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि भवनों के निर्माण के लिए धनराशि भी मिल गई है।


जल्द ही इनका निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहाड़ी जनपदों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। वहां पर हमारे नौनिहालों को काफी सहुलियत मिलेगी। प्रथम चरण में प्रति भवन के निर्माण के लिए दो लाख व दूसरे चरण में कुल एक लाख 34 हजार 327 प्रति भवन के हिसाब से धनराशि मिली है।