09 और 10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते रेलवे ने हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेने रद्द कर दि है। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे की ओर से ट्रेन रद्द होने की जानकारी मैसेज द्वारा यात्रियों को दी जा रही है।
रेलवे ने 14315 बरेली से नई दिल्ली, 14316 नई दिल्ली से बरेली, 14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ, नौ व दस सितंबर तक रद्द की है।
साथ ही 14305 दिल्ली से हरिद्वार व 14306 हरिद्वार से दिल्ली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन नौ व दस सितंबर और 4432 जाखल से दिल्ली स्पेशल व 4424 जींद से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 10 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 14737 भिवानी से दिल्ली, 14738 दिल्ली से भिवानी, 4090 हिसार से नई दिल्ली, 4089 नई दिल्ली से हिसार, 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली किसान एक्सप्रेस, 4453 नई दिल्ली से जींद, 4454 जींद से नई दिल्ली की स्पेशल मेमो ट्रेन नौ व 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी।