ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा चौक अंडरपास के पास किनारे खड़ी एक कार में भीषण आग गई। जिसमे कार धू-धूकर जलने लगी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार अंडरपास के समीप एक वाहन का गैराज बना हुआ है। बुधवार की दोपहर यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
आग की लपटें काफी ऊपर तक उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चेतककर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। बता दे आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।