डेढ़ साल से फरार मुंबई पत्रकार जेडे के हत्यारे को कुमाऊं से किया गया गिरफ्तार

मुंबई के पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को कल यानि सोमवार को एसटीएफ की टीम ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है । एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है। दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले के चलते कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

Journalist J Dey
                                               Journalist J Dey

जिसके बाद दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन मुंबई पुलिस को उसका यहां कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।