दून अस्पताल में महिला स्वास्थ्यकर्मी के अचानक मुंह से खून आने के बाद हुई मौत

दून अस्पताल में आज एएनएम के पद पर तैनात एक महिला स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान महिला के मुंह से अचानक खून आने लगा। जिसके बाद अन्य स्वस्थ्यकर्मी द्वारा उसे तुरंत इमरजेंसी में लेकर जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, महिला स्वास्थ्यकर्मी चित्रा भंडारी(46) निवासी नेहरू ग्राम बीते कुछ दिनों से बीमार थी। सोमवार को वह अवकाश पर थी, लेकिन आज वह ड्यूटी पर आई थी। दिन में करीब दो बजे वह अचानक बेहोश होने लगी और उसके मुंह से खून आने लगा।
स्टाफ उन्हें आनन फानन इमरजेंसी में ले गया। महिला की मौत हार्ट अटैक या गंभीर निमोनिया से होने की आशंका है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।