भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के सालम स्थित ल्वाली गांव पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी, बेटी और अपने दोस्तों संग अपने पैतृक गांव पहुंचे है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ गुरु गारयनाथ मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उनके आने से अल्मोड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों के साथ पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही।धोनी शाम को कौसानी जाएंगे।