परेड मैदान में मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया ध्वजारोहण, बताई आने वाले भविष्य की कार्ययोजनाएँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। साथ ही उन्होंने परेड मैदान में सराहनीय सेवा पद से पुलसकर्मियों को नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
धामी ने बताई आने वाले भविष्य की कार्ययोजनाएँ

  1. सस्ते दामों पर भवन निर्माण सामग्री घर पहुंचाने लिए पोर्टल बनाया जाएगा।
  2. मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा योजना शुरू होगी। इसमें गर्भवती महिलाओं को एयरलिफट करने की सुविधा होगी। इस सुविधा को 108 एंबुलेंस से जोड़ा जाएगा।
  3. कक्षा एक से 12 तक के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किताबें निशुल्क मिलेंगी।
  4. – अग्निवीर योजना को लेकर हुए आंदोलन में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमें वापस होंगे।
  5. – राज्य के प्रमुख चौराहों का नाम प्रदेश की महान विभूतियों के नाम पर रखे जाएंगे।
  6. – विधवा महिलाओं को रोजगार देने के लिए सीएम एकल स्वरोजगार योजना शुरू होगी।
  7. – मुख्यमंत्री पर्वतीय विकास योजना के तहत दोनों मंडलों में एक-एक मॉडल सिटी बनाई जाएगी।
  8. – बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए जल्द ही मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किए जाएंगे।
  9. – विकासनगर में यमुना के किनारे हरिपुर में पौराणिक मंदिरों का स्वरूप बदला जाएगा।
  10. – सीमांत क्षेत्रों के जनजाति गांव के विकास की योजना तैयार होगी।
  11. – एक से आधिक प्रतियोगिता में पास हुए युवाओं के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। इसके लिए एक समय निर्धारित होगा।