पर्यटन मंत्री ने किया देश के पहले कार्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण

उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री, सतपाल महाराज ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मसूरी के सुरम्य शहर में जार्ज एवरेस्ट में सर जार्ज एवरेस्ट संग्रहालय का लोकार्पण और हेलीपैड का उद्घाटन किया।


पर्यटन मंत्री ने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस में 23 करोड़ 52 लाख की लागत से बने देश के पहले कार्टोग्राफी म्यूजियम का लोकार्पण कर महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित किया है। कहा 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, कार्टोग्राफी से जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ले सकेगें।
पर्यटन मंत्री ने कहा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई सर्किट बनाए गए हैं। जिसमें शाक, शैव, गोलू, वैष्णव, महासू, नवग्रह, विवेकानंद सर्किट हैं। कहा चारधाम यात्रा के बाद पर्यटक इन सर्किट में जाएंगे।