उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की डॉल्फिन फैक्टरी की वेंडर पीपी ऑटो इनोवेटर्स फैक्टरी में सुबह माल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से एक श्रमिक की जान चली गई। बताया जा रहा है की मृतक राहुल(30) पुत्र शेर सिंह रामपुर (यूपी) का रहने वाला था। आज सुबह वह फैक्ट्री की पहली शिफ्ट में काम कर रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह सामान ढोने वाली लिफ्ट पर लोडिंग कर रहा था।
संभावना जताई जा रही है कि वह लिफ्ट में बैठ गया और अंदर फंस गया। इससे उसकी गर्दन फंसने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फैक्टरी में काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी छोड़कर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे।