बसुकेदार उप तहसील के डांगी-सिनघाटा गांव में पौधारोपण कर रही महिलाओं पर अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। घटना में 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं है । जिन्हें परिजनों द्वारा सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है।
शुक्रवार को महिलाए प्राथमिक विद्यालय डांगी के समीप खेतों में पौध लगा रहीं थी। तभी, झाड़ियों में छुपे गुलदार ने महिलाओं के समूह पर हमला कर दिया। जसमे एक महीला को गुलदार ने पंजों से कई हमले कर लहुलूहान कर दिया।
महिलाओं की सूचना मिलने पर घायल के परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। डॉक्टर ने बताया कि महिला के सिर पर टांके आए हैं। साथ ही हाथ, पैरों पर भी जख्म हैं।
महिलाओं पर हुए हमले के बाद ग्राम प्रधान सतेंद्र राणा ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल के समीप हुई इस घटना के बाद से ग्रामीणों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भय पैदा हो गया है।