उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुरजीत किशोर दास जी का बृहस्पतिवार को देहरादून में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और कुछ महीने पहले ही उनमें मुंह का कैंसर पाया गया था। उनके निधन से नौकरशाही में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर एसके दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे एसके दास उत्तराखंड सरकार के पांचवें मुख्य सचिव थे। वर्ष 2008 में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की भी कमान संभाली थी।
वह अगस्त 2008 से फरवरी 2011 तक आयोग के अध्यक्ष रहे। शुक्रवार को डीएलआरसी ऑडिटोरियम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।