घटना बनबसा की है जहां किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। जिसके साथ ही पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।
किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पाॅक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।