भाजपा की ओर से  राहुल गांधी के अभद्र पोस्टर से कांग्रेस में उबाल

भाजपा द्वारा राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने को लेकर देहरादून में कांग्रेस में उबाल बना हुआ है। जिसके चलते रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन कर रोष जताया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की भाजपा ओछी राजनीति करने पर उतर गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार कोशिश की जा चुकी है। आज देश उमीद भरी नजर से राहुल गांधी की ओर देख रहा है। उनके द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींव हिल गई है। इसी से घबराकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।