क्षेत्र में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसके चलते महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने किया।
महोत्सव के चलते छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमे अभिभावकों ने जज की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को तीज का महत्व समझाया। तीज क्वीन प्रतिस्पर्धा, खेल प्रतियोगिता, तंबोला और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।