माणा गांव में हुए हिमस्खलन में फंसे मजूदरों में से 4 चार की मौत, 46 सुरक्षित, 5 की तलाश जारी

जारीचमोली जिले के माणा गांव में शुक्रवार सुबह भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन हो गया। ​जिसमें 55 मजदूर फंसे गए। मजदूरों को निकालने के लिए शुक्रवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।जानकारी के अनुसार अब तक 50 लोगों को निकाला गया है। जिसमे से 4 घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि पांच अब भी लापता हैं। इस बीच भारतीय सेना के बड़े अफसरों का भी जोशीमठ पहुंचने का सिलसिला जारी है।


सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। सुबह 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया गया। हिमस्खलन में फंसे बीआरओ कर्मियों को हवाई मार्ग से जोशीमठ पहुंचाया जा रहा है। सीएम धामी ने मौके पर सेना के अधिकारियों और रेस्क्यू अभियान में जुटे क​र्मचारियों से बात की साथ ही उनका हौंसला भी बढ़ाया।