मुख्यमंत्री आवास पहुंच कर सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी


रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री को राखी बांधने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। और साथ ही सभी महिलाओं को उपहार भेट किया ।
बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में  महिला समूह द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जिन्हें बाजार न उपलब्ध  होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।