
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद फैसले लिए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने, बुजुर्ग महिलाओं की सहायता देने का प्रस्ताव कैबिनेट में आ सकता है। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास, कार्मिक विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।