शनिवार को यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए 54 वर्षीय युवक निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएच ओ द्वारा इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है।उन्होंने बताया कि जानकी चट्टी से कुछ ही दूर पर यह यात्री बेहोश हो गया था. जहां उसके साथियों ने जानकी चट्टी में स्थित अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
प्रशासन ने भी यात्रियों को जानकीचट्टी में मेडिकल चेकअप कराने के बाद ही पैदल मार्ग पर यात्रा करने की अपील की है। डॉक्टरों की मानें तो यमुनोत्री पैदल मार्ग पर ऑक्सीजन की कमी और मौसम के बदलने के कारण भी यात्रियों की मौत होती है। बता दे इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी। इससे पहले यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी।