सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और उसका वीडियो प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित मेहरबान और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

मामला कुछ ऐसा है की रुड़की सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति ईंट भट्टे पर काम करता है। करीब छह माह पहले वह काम के लिए कोटद्वार गया था। इसी दौरान उसका दोस्त उसके घर पर आया। घर पर उसकी पत्नी मौजूद थी। और दोस्त ने उसकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। आरोपित ने उसमें कुछ नशीली चीज मिलाई थी। नशा होने पर आरोपित ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। आरेाप है कि इन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही इसी दौरान उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली।
एक आरोपित वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर उसके साथ बार बार दुष्कर्म करता रहा। महिला जब परेशान हो गई तो उसने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज हुए आरोपित मेहरबान ने उसकी वीडियो प्रसारित कर दी। जब महिला को इसका पता चला तो पुलिस से शिकायत की गई।