रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस

रुद्रपुर शहर निवासी एक युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवती अपने साथियों संग गदरपुर के पास रिंग रोड में घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और डरा धमकाकर अपने साथ ले गए। इसी बीच युवकों ने उसके साथियों को छोड़ दिया और लड़की को जंगल में लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है।