लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

लोहाघाट से पिथौरागढ़ जा रही एक कार घाट पुल से पहले अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकाला। दोनों घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया।
तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर निवासी गलचौड़ा लोहाघाट को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायल को एयर लिफ्ट किया जा रहा है।