प्रदेश में सरकारी विभागों, निगमों व बोर्डों में करीब 81 हजार पद खाली हैं। जिनकी भर्तियां करना की बड़ी चुनौती है। उधर, वर्तमान सेवारत कर्मचारियों को भी सरकार ने कई सौगातें दी हैं, जो आगामी वित्त में भी जारी रहेंगी।
एक अप्रैल 2023 को राज्य में 78,549 पद खाली थे। जबकि इस बार प्रदेश में एक अप्रैल 2024 तक कुल 81,268 पद खाली हैं। एक अप्रैल 2024 तक राजकीय विभागों में कुल 2,38,753 स्वीकृत हैं। इनमें 2,18,220 पद स्थायी, 20,533 अस्थायी हैं। वहीं 1,71,906 पद भरे और 66,847 रिक्त हैं। सार्वजनिक निगमों, निकायों में 17,073 स्थायी व 1,133 अस्थायी मिलाकर कुल 18,206 पद स्वीकृत हैं। इनमें 10,064 भरे और 8142 रिक्त हैं। सहायतित संस्थाओं में 14,066 स्थायी व 2,247 अस्थायी मिलाकर कुल 16,313 पद मंजूर हैं। जिनमें 10,034 भरे और 6279 रिक्त हैं। अब सभी युवाओं को इन पदों पर भर्तियों का इंतजार है।