स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, हादसे में 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से हादसे में करीब 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। जिसमे रात करीब 12:30 बजे तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।