कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचीं कुमारी शैलजा, बीजपी पर उठाई उंगलियां

कोटद्वार में कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंचीं और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम नहीं, जुमलेबाजी में यकीन रखती है। हरियाणा और उत्तराखंड सरकार में इन दिनों अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक, बेरोजगारी को लेकर कंपटीशन चल रहा है।
उन्होंने कांग्रेसियों से आह्वान किया कि अब संघर्ष का नहीं, कांग्रेस सरकार लाने का समय है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोड्डयाल ने कहा कि हमारी भाजपा के साथ विचार और विचारधारा की लड़ाई है। ये बात दो टर्म में जनता को समझ आ चुकी है। भाजपा को इस बार जनता करारा जवाब देगी।