कारगिल युद्ध में देश के 526 वीरों ने दिया था सर्वोच्‍च बलिदान

वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में राज्य के 75 रणबांकुरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। भारतीय सेना ने कुल 526 सैनिकों को खोया तो वहीं 1363 गंभीर रूप से घायल हुए। पाकिस्तानी सेना के लगभग चार हजार सैन्य बलों के जवान मारे गए। तब आबादी के लिहाज से कारगिल युद्ध में बलिदानी होने वाले उत्‍तराखंड के सैनिकों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा थी।