
चमोली के बूंगा गांव में भालू ने घात लगाकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। बताया जा रहा है की युवती गोविंदी ( 26) अपने मायके आई हुई थी और अपने घर के पास ही खेतों से चारा ला रही थी। तभी भालू ने अचानक आ कर हमला कर दिया। जिसमे हादसे भालू ने उसके सिर, गर्दन और पूरे मुंह को नोंच दिया।
हादसे के बाद युवती को 108 की सहायता से सीएचसी थराली लाया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली एंबुलेंस की सहायता से एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा। हादसे के बाद वन विभाग ने फौरी सहायता की तौर पर युवती को तीस हजार रूपये उनके परिजनों को दिए है।