गाजियाबाद में हुई तीन बहनो की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश

बच्चों में बढ़ रही ऑनलाइन गेमिंग की लत को मद्देनजर रखते हुए स्कूल एडवाइजारी जारी की गई है । इसमें संतुलित डिजिटल उपयोग पर जोर दिया जाएगा। डीएम सविन बंसल ने डिजिटल व्यवहार पर निगरानी के निर्देश दिए हैं।


डीएम ने कहा बच्चों की गेमिंग आदतों पर नजर रखने की जरूरत है। अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान दे दी। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोरियन ऑनलाइन गेमिंग का शिकार थीं।
वैसे तो इस घटना के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार , वे एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की आदी थीं। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लिखा था, “मम्मी, पापा, सॉरी।” बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता ने उनकी ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर आपत्ति जताते रहते थे।