चंद्रबनी के एक कैफे में में मारपीट के मामले में तीन युवक हिरासत में

पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में युवती से मारपीट के मामले में दून पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। 04 फरवरी की रात कथित कांग्रेस नेत्री माही अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए ‘ब्रू कैफे’ गई थी।


पुलिस के अनुसार, कैफे के बाहर दो अलग-अलग पक्षों के बीच वाहन निकालने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान युवती के साथी और कैफे मालिक बीच-बचाव कर रहे थे। अफरा-तफरी के माहौल में पास खड़ी माही के सिर पर करछी लग गई, जिससे वह घायल हो गई। घायल अवस्था में युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने पंकज रावत, हिमांशु और सूरज राणा को हिरासत में ले लिया है।