जिला पंचायतों की 10 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट

प्रदेश के 10 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आई है। अभी नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष का नतीजा आना बाकी है।


बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पदों और सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। दोपहर तीन बजे तक सभी जिलों में मतदान हुआ। नैनीताल में इस दौरान कुछ विवाद भी हुए। जिस कारण मामला हाईकोर्ट नैनीताल तक पहुंचा और अभी नतीजा आना बाकी है।


बाकी छह जिलों में से पांच में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पांच जिलों में पहले ही भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। देहरादून में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।