देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि, देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने परेड की सलामी

उत्तराखंड में 77वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। कड़ाके ठंड और बर्फबारी के बीच भी गणतंत्र दिवस पर केदारनाथ धाम में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा फहराया और मातृभूमि को सलाम किया। वर्तमान में केदारनाथ धाम में 40 लोग मौजूद हैं जिनमें से 30 आईटीबीपी और पुलिस के जवान धाम की सुरक्षा में लगे हैं।
देहरादून में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों की झांकी भी निकाली गई।


कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक अलंकरण कर सम्मानित किया गया साथ विभिन्न अधिकारियों को भी उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है।