दोस्ती और भरोसे का कत्ल जिसकी मदद की उसी ने बेरहमी से गला दबाकर की हत्या

शराब का नशा सिर चढ़ा तो दोस्त ने जरा सी बात पर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। जिस दोस्त ने दोस्ती के नाम पर उसे मोबाइल फोन खरीदवाने के लिए पैसे और अपना पहचानपत्र दिया उसी दोस्त का गला दबाते आरोपी के हाथ जरा नहीं कांपे।


इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी मृतक की तलाश में उसके परिजनों के साथ रहकर परिजनों और ग्रामीणों को भी धोखा देता रहा। उसका गुनाह छिप नहीं सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मामला कुछ ऐसे है की कंकरखाता गांव निवासी सन्नी की हत्या उसी के साथी रोहित उर्फ बालू ने गला दबाकर की थी। नशे की हालत में किस्तों पर खरीदे गए मोबाइल फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रोहित ने हत्या करने के बाद शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके साथी युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित उर्फ बालू निवासी कंकरखाता ने सन्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुन्हारी गांव के पास गन्ने के खेत में छिपाया गया सन्नी का शव बरामद कर लिया।