द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन में लापता हुए पर्वतारोही का शव हुआ बरामद

                                                    द्रौपदी का डांडा-2

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे को एक साल हो गया है। जिसके बाद आज गुरुवार को एक लापता पर्वतारोही का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त नाविक विनय पंवार के रूप में हुई। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। वहीं दूसरा पर्वतारोही अब भी लापता है। हादसे में मृतकों की संख्या अब 28 हो गई है।
बता दे चार अक्तूबर 2022 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के इतिहास में वह तारीख थी जिसने निम प्रबंधन को कभी न भूलने वाला गम दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी।