मानसिक रोग से बीमार युवक ने दिनदहाड़े की बुजुर्ग पड़ोसी की धारदार हथियार से हत्या

चंपावत के खर्क बगड़ क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को टनकपुर से अंबादत खर्कवाल (70) अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे।

इस दौरान सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या का कारण का व जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा ही की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। लोगो का कहना है की युवक मानसिक रूप से बीमार रहता है।