
लक्सर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में ग्राम प्रधान के भाई ने खुद को गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लक्सर के मुंडाखेड़ा खुद गांव में सहदेव सिंह ग्राम प्रधान है। उनका भाई नकुल ( 28 वर्ष ) पिछले काफी समय से देहरादून रहता है।
गत दिवस वह गांव में आया हुआ था। इस दौरान रात को करीब दो बजे उसने खुद को कमरे में बंद कर गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन आए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का नज़र आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।