वन विभाग में 23 अधिकारियों के हुए तबादले

 

वन विभाग में अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे सहित कई डीएफओ को इधर से उधर कर दिया है। कुल 23 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी विवेक पाण्डे का तबादला अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर किया गया है।


मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य वन संरक्षक हल्द्वानी, वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल पंकज कुमार को वन संरक्षक नंदा देवी बायोिस्फयर, वन संरक्षक आकाश वर्मा का वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर तबादला किया गया है।

उप वन संरक्षक डा.अभिलाषा सिंह का उप निदेशक उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी एवं सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी का डीएफओ तराई केंद्र वन प्रभाग हल्द्वानी के पद पर तबादला किया गया है।